मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पेरू में विमान दुर्घटना, पाँच मरे
पेरू में एनसीएए रेखा के ऊपर उड़ रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से फ्रांस के पाँच यात्री मारे गए।

लीमा के दक्षिण में 450 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 2500 वर्ष पुरानी एनसीएए रेखा में वन्य प्राणियों की गतिविधियों के दृश्यों को विमान से बेहतर तरीके से देखा जा सकता है।

राजमार्ग की पुलिस के मुताबिक तक‍नीकी खराबी आने के बाद यह छोटा विमान कल दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुर्घटना में विमान चालक बच गया। उसे नाजका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाँचों मृतकों की शिनाख्त तत्काल नहीं की जा सकी है। यह विमान एरोइका कंपनी का था। एक अन्य घटना में एक और छोटे विमान को भी तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पेन अमेरिकन राजमार्ग से 450 किलोमीटर की दूरी पर आपातकालीन परिस्थितियों में उतारा गया। इसमें पाँच यात्री सवार थे। नाजका रेखा में भी विमान से बंदरों, पक्षियों और रेंगने वाले जीवों की गतिविधियों के दृश्यों को देखा जा सकता है।
और भी
हम चीन के साथ-शावेज
लिट्टे शिविरों में प्रभाकरण के दौरें
नेपाल में 7 माओवादियों की मौत
अब छोटे पर्दे पर पामेला
ओलिंपिक में गाएँगे जैकी चान
चेहरा खोल देता है आपके दिल का राज