मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हम चीन के साथ-शावेज
लेटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला ने तिब्बत के मुद्दे पर चीन का समर्थन किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्योगो शावेज ने आज कहा कि तिब्बत के मामले में े चीन के साथ हैं।

उन्होंने दुनिया के दूसरे देशों से भी इस मामले में चीन का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिब्बत में जो कुछ हो रहा है, वह अमेरिका के इशारे पर ओलिंपिक खेलों को नुकसान पहुँचाने के ध्येय से किया जा रहा है, यह नहीं होना चाहिए। पूरी दुनिया को ओलिंपिक खेलों का समर्थन करना चाहिए।

पिछले दिनों तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएँ हुई थीं, जिसके पक्ष-विपक्ष में पूरी दुनिया में तीव्र प्रतिक्रिया देखी गई। भारत में भी तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा के समर्थकों ने कई स्थानों पर चीन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
और भी
लिट्टे शिविरों में प्रभाकरण के दौरें
नेपाल में 7 माओवादियों की मौत
अब छोटे पर्दे पर पामेला
ओलिंपिक में गाएँगे जैकी चान
चेहरा खोल देता है आपके दिल का राज
बसरा के खिलाफ कार्रवाई हताशाजनक रही