हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन अब एक बार फिर अपने प्रशंसकों को छोटे पर्दे पर नजर आएँगी। सूत्रों के अनुसार जल्द ही पामेला एक डॉक्युमेंट्री सिरीज में नजर आएँगी।
कुछ ही महीनों में पामेला को एक सफल माँ व अभिनेत्री के रूप में चित्रित करती हुई डॉक्युमेंट्री फिल्म प्रसारित होने के लिए तैयार है, जिसमें स्वयं पामेला ही काम कर रही हैं।
इसकी निर्माता लीजा बर्गर पामेला पर बनीं इस डॉक्युमेंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इस डॉक्युमेंट्री को रोमांच व संवेदनाओं से भरपूर मानती हैं।
गौरतलब है कि चालीस वर्षीय इस अभिनेत्री के उनके पहले पति व अभिनेता टॉमी ली से दो बच्चे ब्रैंडन और डॉयलन हैं और कुछ महीनों पहले ही उनका उनके तीसरे पति रिक सोलोमन से तलाक हुआ है।
|