जैकी चान के प्रशंसकों को जानकर खुशी होगी कि अब उनके प्रिय अभिनेता एक्शन के साथ-साथ गायिकी में जौहर दिखाने वाले हैं, वो भी ओलिंपिक के मैदान में।
चैकी चान के साथ ली होम वांग, झांग जियी और स्टेफनी सन ‘द वन’ नामक पहले चीनी ओलिंपिक खिलाड़ी पर बनी फिल्म का गीत ‘स्टेंड अप’ गाने के लिए पूरी तैयारी में हैं।
इस गीत के बोल बीजिंग कमेटी फॉर ओलिंपिक गेम्स के सांस्कृतिक सदस्य वांग पिंग्जिउ ने लिखा है और इसका संगीत शू नान ने दिया है। उम्मीद है कि यह एलबम मई के महीने तक रिलीज हो सकती है।
यह चर्चित गीत ‘द वन’ नामक फिल्म से लिया गया है, जो कि लिउ चांगचुन नामक ओलिंपिक खिलाड़ी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1932 के ओलिंपिक्स (लॉस एंजिल्स) में भाग लिया था।
|