मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चेहरा खोल देता है आपके दिल का राज
आप सावधान हो जाइए! अगर आप किसी महिला को देख रहे हैं तो वह तत्काल आपके इरादे को भाँप जाएगी कि आप उसे एक रात के लिए हमबिस्तर करना चाहते हैं या उसके साथ विवाह के ताउम्र बंधन में बँधना चाहते हैं।

यह तथ्य एक नए अनुसंधान के बाद उजागर हुआ है। डरहम विश्वविद्यालय में किए गए एक अनुसंधान के बाद पता चला है कि महिलाएँ पुरुषों के चेहरे को ही देखकर भाँप लेती हैं कि आपका इरादा क्या है।

अगर आप उससे हमबिस्तर होना चाहते हैं तो आपके ठुड्डी नाक और आँखों के आकार बदल जाते हैं और यह देखकर ही वह बहुत ही सहज ढंग से भाँप लेती है कि आपका इरादा क्या है।

अनुसंधानकर्ता लिंडा बूथरायड के मुताबिक आप किसी भी पुरुष के सेक्स की रणनीति को उसके चेहरे को भलीभाँति से देखकर ही समझ सकते हैं। यह अनुसंधान बीस वर्ष आयु के 700 पुरुष और महिलाओं को लेकर किया गया है और इसके बाद ही इस नतीजे पर पहुँचा गया है।

अध्ययन में हिस्सा लेने वाले पुरुषों और महिलाओं को तस्वीरें दिखाईं गईं और उसके बाद उनके चेहरे के भाव पढ़े गए कि उन पर किस तरह की कामुक भावनाएँ झलक रही हैं। चेहरे पर उमड़ते जज्बात के आधार पर ही यह पता लगाया गया कि वे विपरीत सेक्स के साथ अल्पकालीन या दीर्घकालीन संबंध बनाना चाहते हैं।

इसके बाद इस अनुसंधान की रिपोर्ट को वास्तविक जीवन के साथ मेल कराया गया। और इसके बाद ही इस निष्कर्ष पर पहुँचा जा सका है। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि पुरुषों और महिलाओं के चेहरे के भाव को पढ़कर सही ढ़ंग से यह पता लगाया जा सकता है कि वे विपरीत सेक्स के साथ एक रात के लिए हम बिस्तर होना चाहते हैं या आपस में विवाह करना चाहते हैं।
और भी
बसरा के खिलाफ कार्रवाई हताशाजनक रही
'आवारा' ऑल टाइम ग्रेट फिल्म
चीन में 953 संदिग्ध उपद्रवी गिरफ्तार
टोनी से भी खराब प्रधानमंत्री है ब्राउन
श्रीलंका में हुई झड़पों में 54 लोगों की मौत
अमेरिकी एयरलाइंस की सैकड़ों उड़ानें रद्द