चीनी पुलिस ने पिछले माह तिब्बत में आजादी समर्थक आंदोलन के दौरान 953 संदिग्ध उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।
तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्रीय सरकार के अध्यक्ष कियांग्बा पुन्कोग ने चीन की राजधानी बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभियोजन में गिरफ्तार लोगों में से 403 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इसके बाद उनके विरुद्ध मुकदमा चलाया जाएगा।
तिब्बत में आजादी समर्थक आंदोलन के चीनी सुरक्षाबलों के क्रूर दमन में अनेक तिब्बतियों को जान से हाथ धोना पड़ा है, जिनके बारे में दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं।
बीजिंग ओलिंपिक के पहले ल्हासा और तिब्बत के तमाम शहरों के अलावा विश्व के अनेक देशों में तिब्बतियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किए और तिब्बत को चीन की इच्छा के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है।
|