मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टोनी से भी खराब प्रधानमंत्री है ब्राउन
ब्रिटेन में हाल मे कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब एक तिहाई ब्रिटेनवासियों का मानना है कि एक प्रधानमंत्री के रूप में गार्डन ब्राउन पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लयेर से भी खराब हैं।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 31 प्रतिशत ने ब्राउन को ब्लेयर से भी खराब प्रधानमंत्री माना है।

इसी के साथ गत वर्ष सितंबर के मुकाबले देश की अर्थव्यवस्था में अगले वर्ष तक सुधार होने की संभावना रखने वालों में भी करीब एक चौथाई की गिरावट आई है और यह सँख्या 39 प्रतिशत हो गई है।

इस सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई कि पिछले महीने के मुकाबले टोनी के मतों में दो अंक की बढ़ोत्तरी हुई और यह 39 प्रतिशत हो गई जबकि लेबर पार्टी के मतों में एक अंक की गिरावट हुई और यह 33 प्रतिशत पर आ गई और डेमोक्रेटिक पार्टी के मतों में भी दो अंकों की गिरावट हुई और यह 17 प्रतिशत हो गई।

राजनीतिक पार्टियों की लोकप्रियता में यह बदलाव इस दावे के बाद हुए है कि सरकार के देश में हजारों डाकखानों को बंद करने के निर्णय के कारण सैकड़ों लेबर कांउसिलरों को स्थानीय चुनावों में हार का सामना करना पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि सरकारी डाकखानों को बंद करने के विरोध में टोनी द्वारा लाए गए प्रस्ताव को बहुत कम अंतर से हरा पाई। कम से कम दो पूर्व मंत्रियों सहित 20 लेबर सांसद सरकार का समर्थन नहीं कर पाए।
और भी
श्रीलंका में हुई झड़पों में 54 लोगों की मौत
अमेरिकी एयरलाइंस की सैकड़ों उड़ानें रद्द
अस्पताल में एक साथ बदले गए सात गुर्दे
ब्रिटेन में सबसे ज्यादा कामकाजी हैं भारतीय
मोटापे के खिलाफ ट्रैफिक लाइट मेनू
शेष जीवन का लक्ष्य सर्वधर्म संवाद-ब्लेयर