उत्तरी श्रीलंका में विरोधियों और सुरक्षा बलों के मध्य हुई भीषण झड़पों में कम से कम 51 तमिल टाइगर और दो जवान मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि इन झड़पों में एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई।
रक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी इलाकों से आई सैन्य खबरों के मुताबिक श्रीलंका की थलसेना के साथ हुई झड़पों में 17 आतंकवादी मारे गए, जबकि कई घायल हो गए।
वावुनिया में हुई तीन अन्य घटनाओं में जवानों ने लिट्टे के 10 आतंकवादियों को मार गिराया।
मन्नार के पालमपीड़ी में आतंकवादियों के साथ झड़प हुई थी। सैन्य खबरों के अनुसार लिट्टे के रेडियो ने बताया है कि इस झड़प में लिट्टे के चार विरोधी मारे गए।
चिन्नावित्तु के वानी में इसी प्रकार के एक हमले में दो विरोधियों को जवानों ने मार गिराया। वानी में हुई एक अन्य घटना में चार तमिल टाइगर मारे गए।
उत्तर पूर्वी श्रीलंका के वेलिओया के जनकपुरा और किरी इब्बानवावा में कल कम से कम तीन आतंकवादियों को मार डाला गया।
|