विमानों के पहियों को दुरुस्त किए जाने से संबंधित जाँच कार्य की वजह से अमेरिकी एयरलाइंस ने सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया है।
कंपनी ने लगभग 500 उड़ानों को रद्द कर दिया है साथ ही और उड़ानें रद्द किए जाने की बात भी कही है।
अमेरिकी एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेरार्ड एरपे ने कहा कि विमानों के पहियों में तारों से संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए हम काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है, लेकिन हम तकनीकी काम पूरा होने पर फिर से उड़ान भरना शुरू कर देंगे।
गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) विमानों में तकनीकी कार्य से संबंधित चिंता व्यक्त की थी।
|