अमेरिका के जॉन हापकिंस अस्पताल के सर्जनों ने समानांतर रूप से एक साथ छह गुर्दों का प्रत्यारोपण किया, जो संभवत: अपनी तरह का पहला ऑपरेशन है।
इस ऑपरेशन में लगभग 10 घंटे लगे। इस प्रक्रिया में सर्जनों के अतिरिक्त छह मरीजों और छह दानदाता शामिल थे। इस गुर्दा प्रत्यारोपण को अंजाम देने के लिए छह अलग-अलग कमरों का इस्तेमाल किया गया।
हापकिंस अस्पताल के प्रत्यारोपण विभाग के निदेशक राबर्ट मोंटगोमरी ने कहा मरीजों और गुर्दा दान करने वाले सभी लोगों की हालत ठीक है।
|