दुनियाभर में सर्वधर्म को बढ़ावा देने की योजना पर कार्य कर रहे ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने कहा कि सर्वधर्म संवाद उनके शेष जीवन का लक्ष्य है।
ब्रिटेन के दैनिक द टाइम्स से ब्लेयर ने कहा लोग सोचेंगे कि यह कोरी शोशेबाजी है, लेकिन मैंने हमेशा ही राजनीति के बजाए धर्म में अधिक रुचि दिखाई हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री था तब मैंने धर्म के मसले पर साक्षात्कार दिया होता तो मैं भारी संकट में पड़ जाता।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने दिसबंर में ही कैथोलिक धर्म अपना लिया था। वे इस वर्ष फेथ फाऊंडेशन की स्थापना करने जा रहे है।
|