मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बंदरों ने सुलझाई गुत्थी...
लड़के क्यों खिलौना बंदूक और डंप ट्रकों को चुनते हैं और लड़कियों को क्यों गुड़िया पसंद आती हैं? इस सवाल का जवाब डीएनए में छिपा है।

खिलौने के चयन के पीछे बच्चों में अनुवांशिकी के काम करने की धारणा को अब तक मनोवैज्ञानिक अवैज्ञानिक कहकर अस्वीकार करते रहे हैं।

अमेरिका में हाल में हुए एक अध्ययन ने इस बहस को यह कहकर गर्मा दिया है कि खिलौने के चयन के मामले में क्रोमोसोम्स काम करते हैं।

जार्जिया में अटलांटा के यर्क नेशनल प्राइमेट रिसर्च सेंटर में किम वालेन के नेतृत्व में कराए गए एक अध्ययन में बंदरों को खिलौने दिए गए। अध्ययन में पाया गया कि 11 नर बंदर पहियों वाले खिलौनों की ओर दौड़ पड़े जबकि 23 बंदरियों ने दोनों ही वर्गों के खिलौनो के प्रति रुचि दिखाई।

इससे पूर्व टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी में बंदरों पर किए गए इसी प्रकार के अध्ययन में भी यही परिणाम निकला था।
और भी
पाक ने कश्मीर पर रुख बदला
प्रभाकरण का घर अभी भी सुरक्षित
सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा से मौत
विलियम और हैरी फैसले से सहमति
असली हीरो हैं जॉनी डेप...
अब तनहा नहीं हैं कैमरून