सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली अवैध गोलियों के सेवन से सिंगापुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सिंगापुर के स्वास्थ्य सेवा प्राधिकरण का कहना है कि यह बेहद चिंता का विषय है क्योंकि इस बाबत लगातार चेतावनियाँ जारी की गईं हैं, लेकिन कई लोग इसके बावजूद इस तरह की गोलियों का सेवन कर रहे हैं।
प्राधिकरण के एक बयान में कहा गया है कि सिंगापुर में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने मार्च माह में सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली गोलियाँ खाई थीं। इसके बाद वह कोमा में चला गया था। बाद में उसे निमोनिया हो गया और उसने दम तोड़ दिया। बयान में कहा गया है कि देश में इस तरह के 53 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। सेक्स क्षमता बढ़ाने वाली गोलियों को खाने वाले छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|