मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विलियम और हैरी फैसले से सहमत
राजकुमारी डायना के पुत्र प्रिंस विलियम और हैरी ने अपनी माँ की मृत्यु के बारे में जाँच के निष्कर्षों से आज सहमति जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इससे उनकी हत्या के बारे में लगाई जाने वाली अटकलों पर विराम लग जाएगा।

युवा राजकुमारों ने एक बयान में कहा कि हम उनके फैसले से सहमत हैं और उस हर व्यक्ति के प्रति कृतज्ञ हैं जिसने पिछले छह महीनों में अपने जीवन में इस प्रकार की बड़ी बाधाओं को स्वीकार कर धैर्य का परिचय दिया है।

राजकुमारी डायना और उनके मित्र डोडी अल फैयद की मृत्यु 31 अगस्त 1997 में पेरिस में उस समय हुई थी, जब फोटोग्राफरों से बचने के लिए तेज गति से चल रही उनकी कार एक खंबे से टकरा गई थी।

मामले की जाँच कर रही जूरी ने नौ के मुकाबले दो वाले बहुमत फैसले में कहा कि इन दोनों की मृत्यु उनके ड्राइवर हैनरी पॉल और पैपराजी फोटोग्राफरों की भारी लापरवाही के कारण हुई।
और भी
असली हीरो हैं जॉनी डेप...
अब तनहा नहीं हैं कैमरून
शहजादे ने खरीदा 27 लाख डॉलर में ऊँट!
खेलते-खेलते करेंगे दाँतों की सफाई
एक जीन से लंबाई में 6 सेमी का फर्क
न्यूजीलैंड के स्कूलों में बर्थडे केक नहीं