मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
असली हीरो हैं जॉनी डेप...
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप न सिर्फ रील लाइफ के हीरो हैं बल्कि असल जिंदगी में भी सच्चे हीरो हैं। शूटिंग के दौरान जॉनी ने एक्स्ट्रा कलाकारों के एक समूह की जान बचाकर इस बात को साबित कर दिया।

44 वर्षीय इस अभिनेता ने ‘पब्लिक एनिमीज’ नामक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक अनियंत्रित हो चुकी कार से छह एक्स्ट्रा कलाकारों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया।

शूटिंग के दौरान तेज गति में आ रही और पूरी तरह से अनियंत्रित हो चुकी कार की ओर पीठ किए हुए ये कलाकार खड़े थे, डेप ने सही वक्त पर उन्हें एक साथ धक्का देकर कार से दूर कर दिया और कार आगे बढ़ गई।

इस घटना पर मौजूद एक गवाह ने कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को बताया कि जॉनी ने इन कलाकारों की जान बचाकर शूटिंग के दौरान सभी का दिल जीत लिया और साबित कर दिया की वह वास्तविक हीरो हैं।
और भी
अब तनहा नहीं हैं कैमरून
शहजादे ने खरीदा 27 लाख डॉलर में ऊँट!
खेलते-खेलते करेंगे दाँतों की सफाई
एक जीन से लंबाई में 6 सेमी का फर्क
न्यूजीलैंड के स्कूलों में बर्थडे केक नहीं
प्लास्टिक की थैली से दुनिया की दुश्मनी