अमेरिकी अभिनेत्री कैमरून डियाज के अकेलेपन के दिन फिर गए हैं। सुनने में आ रहा है कि कैमरून की जिंदगी में अब स्कॉटिश अभिनेता गेरार्ड बटलर आ चुके हैं।
इनके करीबी सूत्रों के अनुसार ये दोनों पिछले कई सप्ताह से डेट पर एक साथ देखे जा रहे हैं। गौरतलब है कि ये दोनों हाल ही में लॉस एंजिल्स में रूजवेल्ट होटल के बार में एक साथ दिखे थे।
वहीं दूसरी ओर बटलर की माँ मार्ग्रेट कॉल इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को उन्होंने बताया कि अगर यह खबर सही है तो मैं कैमरून से जरूर मिलना चाहूँगी क्योंकि मेरा बेटा हमेशा अपने मित्रों को घर पर मुझसे मिलाता है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही इस अभिनेत्री ने अपने तनहा होने की घोषणा करते हुए कहा था कि वे अपने अकेलेपन से इन दिनों में काफी खुश हैं।
|