संयुक्त अरब अमीरात के शहजादे ने रिकॉर्ड 27 लाख 20 हजार डॉलर में एक मादा ऊँट खरीदा है।
ऊँट सौंदर्य समारोह के आयोजक हमद बिन करदूम अल अमीरी ने कहा कि शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशेद अल मखतूम ने 1.65 करोड़ दिरहम (44.9 लाख डॉलर) मूल्य के ऊँट खरीदे हैं।
इनमें एक करोड़ दिरहम (27.2 लाख डॉलर) मूल्य की एक मादा ऊँट शामिल है। अधिकृत समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक अमीरी ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में बुधवार से शुरू हुए नौ दिनी ऊँट सौंदर्य समारोह में यह खरीदी की।
तेज रफ्तार से दौड़ने वाले खाड़ी के करीब 10 हजार ऊँट इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसकी इनामी राशि 95 लाख डॉलर है। यह स्पर्धा अबूधाबी के ऊँट उत्सव का हिस्सा है, जिसका मकसद क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बचाना और उसका जश्न मनाना है।
अबूधाबी तेल के मामले में संपन्न है। अरब के सात अमीरात में से यह एक है। इसने विश्व का पहला परखनली ऊँट बनाया था। अब यहाँ ऊँट की दौड़ में रिमोट से चलित रोबोट सवार का इस्तेमाल किया जाने लगा है। पहले इस दौड़ में ऊँटों पर बच्चों को सवारी बनाया जाता था, जिसकी विश्व भर में काफी निंदा हुई है।
|