मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
खेलते-खेलते करेंगे दाँतों की सफाई
यदि आप ब्रश कर रहे हो और कम्प्यूटर पर यह तक दिखने लगे कि ब्रश का कौनसा रेशा किस दाँत को किस ओर से साफ कर रहा है तो दाँतों की सड़न को आसानी से साफ किया जा सकेगा। साथ ही मुँह का स्वास्थ्य भी अच्छा रखा जा सकेगा।

खेल में यदि स्वास्थ्य की जानकारी दे दी जाए और बच्चे स्वास्थ्य का ध्यान खेल-खेल में ही रखने लगे तो कितना फायदा हो सकता है। नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी ने 'लर्निंग थ्रू प्ले' के तहत बच्चों को मुँह का स्वास्थ्य कैसे ठीक रखें यह सिखाया। इसके लिए प्रयोग किया गया कम्प्यूटराइज्ड टूथब्रश का।

इस यूनिवर्सिटी के हाओ हुआ चू ने अपने सहयोगियों के साथ एक ऐसा टूथब्रश बनाया है, जो मुँह के स्वास्थ्य को एक आसान खेल बना देता है। शोधकर्ताओं ने सामान्य टूथब्रश के अंत में तीन एलईडी जो़ड़ दिए हैं। इसे कम्प्यूटर विजन टेक्नालॉजी के प्रयोग से देखा जा सकता है।

बाथरूम की सिंक पर यदि वेबकेम लगा दिया जाता है, तो 'प्लेफुल टूथब्रश' के खेल को आसानी से देखा जा सकता है। यह त्रिआयामी नजर आएगा और संबंधित जानकारी को कम्प्यूटर में भरा जा सकता है।

कैसे किया गया : चू ने न्यू साइंटिस्ट को बताया कि हमने शुरू में मोशन सेंसर थ्री डायमेंशनल एक्सीलरोमीटरों का इस्तेमाल किया, जो डब्ल्यूआईआई रिमोट में होते हैं, परंतु हम ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाए।

यह नया शोध मुँह के 24 स्थानों की जानकारी आसानी से देता है। टूथब्रश में सरल कम्प्यूटर गेम भी जो़ड़ा है, जिसमें ध्वनि और दृश्य भी है, ताकि बच्चे गंदगी को हटाने के लिए प्रोत्साहित हों। 'प्लेफुल टूथब्रश' का प्रयोग 13 बच्चों पर भी किया गया। (नईदुनिया)
और भी
एक जीन से लंबाई में 6 सेमी का फर्क
न्यूजीलैंड के स्कूलों में बर्थडे केक नहीं
प्लास्टिक की थैली से दुनिया की दुश्मनी
निमंत्रण मिले तो पाकिस्तान जाना चाहूँगी...
पामेला और क्रिस एक हुए
माईस्पेस की पहुँच का दायरा बढ़ेगा