न्यूजीलैंड के बच्चों को अब स्कूल में बर्थडे केक ले जाने की अनुमति नहीं है। सरकार के एक कानून के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य मानकों के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।
'न्यूजीलैंड हेराल्ड' समाचार-पत्र के मुताबिक यहाँ के शिक्षा मंत्रालय ने ये नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बच्चों के बढ़ते मोटापे को लेकर मंत्रालय चिंतित है। यहाँ एक दूसरी खासियत और देखने को मिली। यहाँ की ओटेहा घाटी में अनेक बच्चों की जन्मतिथि सितंबर और अक्टूबर में आती है।
सर्वेक्षण में यह देखने में आया कि एक कक्षा में एक सप्ताह में 4-4 मर्तबा केक खाने को मिलता है। माता-पिता यह सोचकर खुश होते हैं कि उन्होंने अपने बच्चे के जन्मदिन पर उसे पैसे दिए ताकि वह स्कूल में केक खरीदकर खिला सके, लेकिन यह वहाँ के बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है।
स्कूल ने ही पालकों को सुझाव दिया कि वे केक न भेजें। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कहा है कि ये नियम-कायदे केवल स्कूल परिसर में लागू होंगे, कहीं और नहीं। (नईदुनिया)
|