सुनने में आ रहा है कि हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन के जीवन में अब उनके नए साथी क्रिस एंजिल आ चुके हैं। क्रिस पामेला के मित्र हैं और माना जाता है कि पामेला के तीसरे पति रिक सोलोमन से तलाक में क्रिस की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
पेरेजहिल्टन.कॉम के अनुसार हाल ही में पामेला और एंजिल को एल्टन जॉन कंसर्ट के दौरान साथ में देखा गया, जहाँ दोनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे थे।
गौरतलब है कि पामेला द्वारा उनके तीसरे पति रिक सोलोमन के साथ धोखे की वजह से पिछले साल ही इन दोनों ने अपने विवाह संबंध को समाप्त कर दिया था।
वहीं दूसरी ओर जादूगरी के पेशे से संबंध रखने वाले क्रिस के संबंध पहले भी हॉलीवुड की नामचीन सुंदरियों के साथ रह चुके हैं, जिनमें कैमरून डियाज व पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स जैसी सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं, जबकि पामेला रिक सोलोमन से पहले टॉमी ली और किड रॉक से विवाह कर चुकी हैं।
|