ब्रिटिश लाइबेरी में यहाँ पहली बार रामायण की 120 दुर्लभ पेंटिंग्स और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
लाइब्रेरी में 16 मई से 14 सितंबर तक लगातार चलने वाली इस प्रदर्शनी में आगन्तुकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है, जिसका शीर्षक द रामायण 'लव एंड वैलूर इन इंडियाज ग्रेट एपिक' (भारत के महाकाव्य में प्रेम और पराक्रम) रखा गया है।
प्रदर्शनी में मेवाड़ रामायण पांडुलिपियाँ टाटा आर्ट्स थिएटर कंपनी द्वारा डिजाइन की गई हैं और ये केके बिड़ला ब्रिटिश लाइब्रेरी पैट्रंस तथा फ्रैंड्स ऑफ द ब्रिटिश लाइब्रेरी द्वारा समर्थित हैं।
प्रदर्शनी यह कहानी दर्शाने के लिए होगी कि विभिन्न देशों और विभिन्न संस्कृतियों में रामायण किस तरह दोबारा से कही गई और किस तरह पुन: प्रस्तुत की गई।
|