मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एफिल टावर पर लहराया काला झंडा
मीडिया आधिकार कार्यकर्ताओं ने एफिल टावर पर काले झंडे लेकर और ओलिंपिक की पाँचों रिंग्स (पाँच महाद्वीप के प्रतीक चिह्न) को हथकड़ी के रूप में दर्शाते हुए प्रदर्शन किया, जबकि बीजिंग की ओलिंपिक मशाल दौरे को पेरिस में दो बार बाधित किया गया।

विरोध प्रदर्शनों के कारण मशाल को बस पर रखना पड़ा। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) के तीन सदस्यों ने एफिल टावर के अंदर जाने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ा और वहाँ पहुँचकर चार मीटर लंबा काला झंडा लहरा दिया।

इस बीच तिब्बत समुदाय के प्रमुख थ्युप्टेन ज्ञाट्सो ने पेरिस में मशाल रिले को दो बार बाधित किए जाने की घटनाओं को अभूतपूर्व सफलता कहा, जबकि फ्रांस की ओलिंपिक समिति ने इन घटनाओं को खेदपूर्ण बताया।

पेरिस में ह्यूमन राइट स्क्वेयर पर हजारों तिब्बतियों के समक्ष ज्ञाट्सो ने अपने सहयोगियों को धन्यवाद दिया। फ्रांस की ओलिंपिक समिति के प्रमुख हैनरी सेरानडोर ने कहा कि उन लोगों को मशाल रिले व अपने विरोध को अलग-अलग रखना चाहिए।
और भी
हिलेरी ने दी जॉर्ज बुश को नसीहत
गुरु गोविंदसिंह का कवच नहीं होगा नीलाम
नूई का सालाना वेतन 1.47 करोड़ डॉलर
भारतीय शिशु गोद लेंगी मैडोना!
मुशर्रफ के हटते ही पाक पर हमला!
बेयोंस ने रचाया विवाह