मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय शिशु गोद लेंगी मैडोना!
मशहूर पॉप गायिका मैडोना ने भारत से एक बच्चे को गोद लेने का मन बना लिया है। इससे पहले उन्होंने अफ्रीका से एक बच्ची को गोद लेने का मन बनाया था पर रेड टेप मामले से दुखी होकर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

49 वर्षीय मैडोना के करीबी सूत्रों के अनुसार अब इस गायिका ने भारत से एक शिशु को गोद लेने का पूरी तरह से मन बना लिया है। अपने एलबम 'हार्ड कैंडी' को प्रमोट करने के पश्चात मैडोना जल्द ही शिशु को गोद ले लेंगी।

इतना ही नहीं, मैडोना के पति गॉय रिची भी मैडोना के इस निर्णय को लेकर काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि यह विचार जनवरी में अपने बच्चों के साथ भारत के दौरे के पश्चात उनके मन में आया है।

इस दौरान मैडोना की मुलाकात कोरियोग्राफर संदीप सोपरकर से हुई, जिन्होंने उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्याहित किया। हालाँकि गॉय शुरू में मैडोना के इस निर्णय के पक्ष में नहीं थे, पर बाद में वे भी मान गए।
और भी
मुशर्रफ के हटते ही पाक पर हमला!
बेयोंस ने रचाया विवाह
बैकहम का तोहफा
ब्रिटनी बिखेरेंगी स्टेज पर जलवे
इराक में झड़पों में 22 मरे, 78 घायल
ब्रिटेन में मानव अंगों से भरा सूटकेस जब्त