गायिका बेयोंस नोल्व्स के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में बेयोंस ने लंबे समय के अपने साथी जैज जेड के साथ विवाह रचाया है।
हालाँकि अभी इस समाचार को कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मगर उनके करीबी सूत्रों ने माना है कि 4 अप्रैल को ये दोनों विवाह के बंधन में बँध चुके हैं।
पीपुल नामक पत्रिका को उनके करीबी सूत्र ने बताया कि जैज चाहते थे कि यह विवाह पूरी तरह से निजी हो, जिसमें केवल उनके पारिवारिक सदस्य व करीबी मित्र ही शामिल हों।
गौरतलब है कि इस विवाह के पश्चात उन दोनों ने नोल्व्स के घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बेयोंस की माता टीना नोल्व्स, पिता मैथ्यू, बहन सोलांज, मित्र कैली रोलैंड और माइकल विलियम्स शामिल हुए थे।
|