मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बैकहम का तोहफा
फुटबॉल स्टार डेविड बैकहम ने अपनी पत्नी व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बैकहम के माता-पिता के लिए दुबई में 8 मिलियन पाउंड का एक बंगला तोहफे में दिया है।

यह बंगला ताड़ के आकार के एक द्वीप में स्थित है और प्राकृतिक नजारों से घिरा हुआ है। बैकहम ने यह घर 2002 में आठ लाख पाउंड में खरीदा था, जहाँ वह अपने परिवार के साथ कभी-कभी छुट्टियाँ बिताने जाते थे।

गौरतलब है कि यह बंगला अभी भी बैकहम व विक्टोरिया के नाम पर है, मगर उन्होंने विक्टोरिया के पिता टोनी व माता जैकी से निवेदन किया है कि वे इस घर को अपनी इच्छा के अनुसार सजाएँ और जब तक रहना चाहें तब तक रहें।

न्यूज ऑफ द वर्ल्ड के अनुसार डेविड का मानना है कि वह अब दुबई में समय नहीं बिता पाएँगे इसलिए उन्होंने अपने इस आलीशान बंगले को तोहफे के रूप में रूप में देने का फैसला किया है।
और भी
ब्रिटनी बिखेरेंगी स्टेज पर जलवे
इराक में झड़पों में 22 मरे, 78 घायल
ब्रिटेन में मानव अंगों से भरा सूटकेस जब्त
इराक में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए
इराक में राजनीतिक प्रगति महज नुमाइशी
कुरान विरोधी फिल्म के खिलाफ रैली