इराक के सद्र शहर में अमेरिकी सेनाओं के सहयोग से इराकी सुरक्षा बलों तथा लड़ाकों के बीच छिडे़ संघर्ष में 22 लोग मारे गए और 78 घायल हो गए।
शिया मौलवी मक्तदा अल सद्र द्वारा सप्ताहभर पहले अपने लड़ाकों को सड़कों से वापस बुलाए जाने के बाद भड़की सबसे जबरदस्त हिंसा में पुलिस ने 22 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। सद्र शहर के दो अस्पतालों के अधिकारियों ने 16 शव पहुँचाए जाने तथा इलाज के लिए 78 लोगों के आने की सूचना दी है।
अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने लेफ्टिनेंट कर्नल स्टीवन स्टोवर ने बताया कि अमेरिकी हेलिकाप्टरों ने दो मिसाइलें दागीं। इस कार्रवाई में नौ लड़ाके मारे गए।
अभी दो ही दिन बाद अमेरिकी कांग्रेस में अमेरिकी राजदूत रियान क्रॉकर और अमेरिकी कमांडर जनरल डेविड पेट्रायस इराक के मसले पर बयान देने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि लड़ाकों के खिलाफ यह सैन्य अभियान रविवार की सुबह के समय शुरू हुआ और सद्र शहर से दिनभर बमबारी की आवाजें सुनाई देती रहीं।
|