ब्रिटेन की पुलिस ने एक सूटकेस बरामद किया है, जिसमें मानव अंग भरे हुए थे। माना जा रहा है कि यह अंग लिथुआनिया की उस महिला के हो सकते हैं, जिसका सिर पिछले सप्ताह स्कॉटलैंड के एंगस में तटीय हिस्से पर मिला था। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि यह अंग 35 वर्षीय जोलेंटा ब्लेडेट के हो सकते हैं। मुख्य पुलिस अधिकारी ग्राहम मैकमिलन ने कहा कि सूटकेस में कौन से मानव अंग भरे थे, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि हम अभी भी ऐसे किसी व्यक्ति की तलाश में हैं, जो जोलेंटा को जानता हो या फिर जिसने हाल ही में उसे देखा हो। जोलेंटा प्रवासी मजदूर थी, जिसके लापता होने की रिपोर्ट उसके मालिक ने लिखवाई थी। इस मामले के संबंध में पुलिस ने लिथुआनिया के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
|