अमेरिकी सेना ने कहा है कि इराक में रॉकेट और मोर्टार हमले में उसके तीन सैनिक मारे गए, जबकि 31 अन्य घायल हुए हैं।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य बगदाद में ग्रीन जोन में रॉकेट हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए।
एक अन्य हमले में एक और अमेरिकी सैनिक मारा गया, जबकि 14 घायल हो गए। अधिकारी ने अपना नाम बताने से परहेज किया।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में शिया-मिलिशिया लड़ाकों और अमेरिकी-इराक सैनिकों के बीच भीषण झड़पें हुई हैं।
|