मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक में राजनीतिक प्रगति महज नुमाइशी
अमेरिकी विशेषज्ञों ने अपने हुक्मरानों को आगाह किया है कि इराक में राजनीतिक प्रगति नुमाइशी है और वह भी थम रही है, जिससे अमेरिका के एक गहरे दलदल में फँसने का बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

'यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस' द्वारा जारी किए गए एक अध्ययन में आगाह किया है कि इराक में राजनीतिक प्रगति धीमी, थकी हुई और छिछली है।

सामाजिक एवं राजनीतिक विखंडन इतना जोरदार है कि इराक से हटने के लिए अमेरिका के पास एक साल पहले जितनी गुंजाइश थी उसमें कोई परिवर्तन नहीं आया है।

यह रिपोर्ट उन्हीं विशेषज्ञों ने तैयार की है, जिन्होंने दिसंबर 2006 में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और अमेरिकी संसद को इराक संबंधी अपने अध्ययन सौंपने वाले इराक स्टडी ग्रुप को सलाह मुहैया कराई थी। इराक स्टडी ग्रुप के इन निष्कर्षों को बहुत महत्व दिया गया था।

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जेम्स बेकर और पूर्व अमेरिकी सांसद ली हैमिल्टन के नेतृत्व वाले इस द्वीपक्षीय समूह ने इराक के सवाल पर भावी अमेरिकी नीति के लिए कई विकल्प भी पेश किए।
और भी
कुरान विरोधी फिल्म के खिलाफ रैली
दुश्मन पर साइबर हमले करेगा अमेरिका
क्लिंटन के प्रचार प्रमुख को हटाया
ढाका-कोलकाता रेलसेवा को हरी झंडी
डेमोक्रेट मतदाताओं को लुभाने की योजना
यमन में संघर्ष, 15 मारे गए