साइबर युद्ध अपराध की तैयारियों में अमेरिकी अधिकारी जहाँ अपनी इंटरनेट व्यवस्था की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, वहीं वे दुश्मन देशों को साइबर हमले के जरिये पस्त करने के तरीके विकसित करने के काम में भी लगे हैं।
अमेरिकी वायुसेना की साइबर युद्ध तैयारियों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राबर्ट जे एल्डर जूनियर ने कहा सेना तब तक साबइर हमले नहीं करेगी, जब तक कि आप एक सीमा पार नहीं कर जाते, जो युद्ध गतिविधि के रूप में हो।
एल्डर ने कहा कि देश की व्यवस्था को खतरे वाले डाटा को बदलने या नष्ट करने के लिए साइबर क्षमताओं का प्रारंभ में सीमित इस्तेमाल किया जाएगा। एक साक्षात्कार में एल्डर ने कहा कि भविष्य में सेना दुश्मन की संचार व्यवस्था को नष्ट करने के लिए साइबर कौशल का इस्तेमाल कर सकती है।
उन्होंने कहा कि इराक युद्ध के शुरुआती दिनों में अमेरिकी सेना ने इराकी सेना के खिलाफ साइबर हमले का इस्तेमाल कर उसकी इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था को जाम कर दिया था।
|