मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्लिंटन के प्रचार प्रमुख को हटाया
चुनाव विशेषज्ञ और हिलेरी क्लिंटन के प्रचार प्रमुख मार्क पेन को इस खुलासे के बाद हटा दिया गया कि े एक स्वतंत्र व्यापार समझौते को बढ़ावा देने के लिए कोलंबियाई अधिकारियों से मिले।

राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की जंग लड़ रहीं हिलेरी क्लिंटन इस समझौते की विरोधी हैं।

चुनाव प्रचार प्रबंधक मेगी विलियम्स ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम के बाद मार्क पेन को क्लिंटन के प्रमुख रणनीतिकार की भूमिका से हटने को कहा गया है।

कोलंबियाई अधिकारी, उसके अंतरराष्ट्रीय समर्थक गुट और जनसंपर्क समूह बुर्सन मारस्टेलर भी पेन की उस टिप्पणी के बाद नाराज हुए हैं, जिसमें उन्होंने अमेरिका में कोलंबियाई के दूत के साथ मुलाकात को एक गलती बताया था। उनकी इस टिप्पणी को कोलंबियाई लोगों के लिए अपमानजनक बताया गया है।

चुनाव प्रचार में मार्क पेन और स्कोएन एंड बरलैंड एसोसिएट्स अपनी सलाह देना जारी रखेंगे। चुनावी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी अब संचार निदेशक हावर्ड वूल्फसन और नवनियुक्त चुनावी विशेषज्ञ गेरोफ गेरिन के पास होगी।

पेन की इन गतिविधियों का खुलासा तब हुआ है, जब क्लिंटन उत्तरी अमेरिकी स्वतंत्र व्यापार समझौते को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। इससे क्लिंटन के लिए परेशानी वाली स्थिति पैदा हो गई है।
और भी
ढाका-कोलकाता रेलसेवा को हरी झंडी
डेमोक्रेट मतदाताओं को लुभाने की योजना
यमन में संघर्ष, 15 मारे गए
इस्लाम ग्रहण करना बहाना था-रुश्दी
बंदूकधारियों ने 42 छात्रों का अपहरण किया
अफगानिस्तान में 15 तालिबानी ढेर