मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ढाका-कोलकाता रेलसेवा को हरी झंडी
भारत और बांग्लादेश के बीच 14 अप्रैल से चलने वाली यात्री रेलगाड़ी सेवा के लिए यहाँ एक अतिरिक्त करार पर हस्ताक्षर होंगे।

अधिकारियों और रिपोर्टों के मुताबिक आपातकाल से गुजर रहे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मंत्रिमंडल ने मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में रविवार को इस मसौदे को मंजूर कर लिया।

अखबार 'न्यू एज' ने संचार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एटीकेएम इस्माईल के हवाले से लिखा चूँकि करार को सलाहकार परिषद अंतिम रूप दे चुकी है, इसलिए दोनों देशों के छावनी इलाकों में दर्शना सीमा से होते हुए ढाका और कोलकाता स्थित चितपुर के बीच रेलसेवा 14 अप्रैल को बंगाली नववर्ष के पहले दिन से शुरू की जाएगी।

पूर्व में 24 फरवरी को मंत्रिमंडल दोनों देशों के बीच की सीमा रेखा पर अस्थायी बाड़ लगाने के भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।

दोनों देशों के रेल विभाग के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह हुई दो दिवसीय द्विपक्षीय बैठक में रेलसेवा के विवरण को अंतिम रूप दिया था।

इस ट्रेन (मोइत्री एक्सप्रेस) को हर सप्ताह चलाया जाएगा। इसकी बैठक क्षमता 418 यात्रियों की है। ट्रेन का सामान्य यात्री किराया प्रति व्यक्ति आठ अमेरिकी डॉलर और वातानुकूलित यान का किराया 20 अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।
और भी
डेमोक्रेट मतदाताओं को लुभाने की योजना
यमन में संघर्ष, 15 मारे गए
इस्लाम ग्रहण करना बहाना था-रुश्दी
बंदूकधारियों ने 42 छात्रों का अपहरण किया
अफगानिस्तान में 15 तालिबानी ढेर
मनी है तो हनी है..!