मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डेमोक्रेट मतदाताओं को लुभाने की योजना
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैककैन ने ऐसे परंपरागत डेमोक्रेट मतदाताओं को लुभाने की योजना बनाई है, जिनको अब तक पार्टी नजरअंदाज करती रही है।

विश्लेषकों और चुनाव विशेषज्ञों ने इस बात को माना है कि मैककैन के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं को बुश के तीसरे कार्यकाल के रूप में और आर्थिक संकट तथा अलोकप्रिय नीतियों के जारी रहने के बतौर प्रचारित करने में डेमोक्रेट असफल रहे हैं।

डेमोक्रेटिक नेताओं ने इसी योजना के साथ प्रचार करना शुरू किया था, लेकिन बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बीच उम्मीदवारी की लड़ाई के चलते वे माहौल नहीं बना पाए।

विश्लेषक कहते हैं कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का आपसी संघर्ष मैककैन को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए और मतदाताओं को लुभाने के लिए समय देगा।

'फोक्स न्यूज' द्वारा प्रसारित किए गए एक साक्षात्कार में मैककैन ने कहा था कि वे अश्वेत हिस्पेनिक के अलावा ऐसे युवा मतदाताओं के मतों को पाने का प्रयास करेंगे, जिन्हें विश्लेषक पारंपरिक रूप से डेमोक्रेट क्षेत्रों का मानते हैं।

मैककैन द्वारा उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए नामों का चयन करना विवादास्पद मुद्दा बनता जा रहा है। 71 वर्षीय मैककैन के लिए उनका सोचना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिकी कानून के अंतर्गत राष्ट्रपति के किसी भी कारण से क्षमताहीन होने पर उपराष्ट्रपति स्वत: ही राष्ट्रपति का स्थान ले लेता है और उसका कार्यकाल पूरा करता है।

कहा जा रहा है कि मैककैन के पास अपने 20 प्रभावी साथियों की सूची है, जिनमें से वे अपने सलाहकार की मदद से एक नाम निकालेंगे, लेकिन विश्लेषक यह भी कहते हैं कि पार्टी में कुछ लोगों के नाराज होने से यह कहना कठिन है कि किसका नाम तय किया जाएगा।

पहला हमला मैककैन के विरोधी माइक हुकाबी के समर्थकों ने किया। उन्होंने मैककैन को मिट रोमनी का नाम चयन करने के खिलाफ एक खुला पत्र भी लिखा।

अखबार में 26 कंजर्वेटिव नेताओं द्वारा प्रकाशित कराया गया एक विज्ञापन भी मैककैन के खिलाफ है, जिसमें रोमनी के रिकॉर्ड को खराब बताते हुए उपराष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य बताया है।
और भी
यमन में संघर्ष, 15 मारे गए
इस्लाम ग्रहण करना बहाना था-रुश्दी
बंदूकधारियों ने 42 छात्रों का अपहरण किया
अफगानिस्तान में 15 तालिबानी ढेर
मनी है तो हनी है..!
सद्र में संघर्ष, पाँच लोग मरे