यमन में शिया विद्राहियों और सरकार समर्थक कबीलाई सदस्यों के बीच हुए संघर्ष में पंद्रह लोग मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार को बताया कि सरकार समर्थक अल बुखतान कबीलाई समूह और विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में तेरह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के साथ लगी सीमा से लगे पर्वतीय सादा प्रांत के बाजार में शनिवार को संघर्ष हुआ। दो महीने पहले सरकार के समर्थन के आरोप में अल बुखतान के एक सदस्य की विद्रोहियों ने हत्या कर दी थी।
|