दक्षिणी अफगानिस्तान में हुई अफगान और नाटो सुरक्षा बलों की छापामार कार्रवाई में 15 तालिबान विद्रोही मारे गए।
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अपने वक्तव्य में कहा कि अफगान और नाटो सुरक्षा बलों के कंधार प्रांत के झारी में हुए संयुक्त अभियान में 10 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।
जिले के एक और क्षेत्र इसी तरह के एक और अभियान में पाँच विद्रोही मारे गए। वक्तव्य के मुताबिक विद्रोही आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल थे। कई हथियारों को नष्ट कर दिया गया।
|