इराक की राजधानी बगदाद के सद्र शहर में बीती रात हुए संघर्ष में पाँच लोग मारे गए जबकि 17 अन्य घायल हो गए। नाम जाहिर न करने की शर्त पर इराकी पुलिस और अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो महिलाएँ और चार बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह संघर्ष शनिवार रात शुरू हुआ और आज सुबह तक चलता रहा। यह संघर्ष सद्र शहर और पड़ोसी शुला में इराकी सरकार ने सुरक्षा में ढील देने के एक दिन बाद हुआ है।
|