कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रिटेन के राजकुमार हैरी जल्द ही जिम्बाब्वे मूल की अपनी प्रेमिका चेल्सी डेवी से शादी कर सकते हैं।
हैरी ने हाल में ही केपटाउन में एक पाँच सितारा होटल में चेल्सी के पिता चार्ल्स डेवी और माँ बेवरली से मुलाकात की। उनके मित्रों का मानना है कि वह अपनी प्रेमिका का हाथ माँगने गए थे।
डेली स्टार ने उनके एक मित्र के हवाले से लिखा है बातचीत सुखद रही। स्वाभाविक तौर पर उनके पास बातचीत के लिए गंभीर मुद्दा था। हैरी परंपरागत हैं। वे उचित तरीके से सब कुछ करना चाहते हैं और इसीलिए चेल्सी के माता-पिता की अनुमति ली है।
परिवार के मित्रों ने कहा कि चार्ल्स और बेवरली यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हैरी उनकी बेटी के साथ दीर्घकाल तक संबंध रखने के बारे में गंभीर हैं या नहीं।
एक अन्य करीबी मित्र ने कहा कि चेल्सी के माता-पिता जानते हैं कि वे उससे प्यार करते हैं, लेकिन वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे उनके साथ लंबे समय तक रहेंगे अथवा नहीं।
|