प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता चार्ल्सटन हेस्टन का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।
उनके परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आस्कर पुरस्कार विजेता हेस्टन ने बेवरली हिल्स स्थित अपने आवास में अंतिम साँस ली। हेस्टन ने वर्ष 2002 में खुलासा किया था कि वह पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हैं।
हेस्टन ने टेन कमांडमेंट्स, बेन हर, प्लानेट ऑफ ऐप्स, अर्थक्वेक जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। उन्होंने एंथोनी एंड क्लेयोपेट्रा फिल्म का निर्देशन भी किया।
उन्होंने वर्ष 1956 में बनी हेस्टन की टेन कमांडमेंट में हजरत मूसा का किरदार निभाया था। उस समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी महँगी थी, लेकिन फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म के अलावा हेस्टन को बंदूक रखने का काफी शौक था। वे नेशनल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।
|