ईरान ने शनिवार को कहा कि वह पश्चिमी देशों द्वारा प्रोत्साहनों की पेशकश के बदले अपनी संवेदनशील परमाणु गतिविधियों में कोई ढील नहीं देगा।
सरकारी प्रवक्ता गुलाम हुसैन एल्हाम ने बताया कि ईरान प्रोत्साहनों के बदले अपने अधिकारों का व्यापार नहीं करता।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की जगह परमाणु क्षमता प्राप्त कुछ देशों को अहमियत देना तर्कसंगत नहीं है।
|