भले ही आप इसे फ्रांस के राष्ट्रपति सरकोजी का असर कहें पर ऐसा लगता है कि अधिक से अधिक ब्रिटिश पुरुष उनकी नकल करते हुए ऊँची एड़ी की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि कद के मामले में वे अपने पार्टनर से छोटे नजर नहीं आएँ। आलम यह है कि ऊँची एड़ी अब ब्रिटेन के चरणपादुकाओं की तालिका में सबसे ऊपर पहुँच गई है।
डेली टेलीग्रॉफ अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार 5 फुट 5 इंच लंबे सरकोजी ने अपनी यात्रा के दौरान ऊँची एड़ियों वाले जूते पहने थे, ताकि वे 5 फुट 9 इंच लम्बी कार्ला ब्रूनी से छोटे नजर नहीं आए।
अखबार ने कहा कि सेल्फ्रेजेज नाम के डिपार्टमेंटल स्टोर ने बताया कि आजकल पुरुषों के लिए जूतों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है और इसमें ज्यादातर दो इंच की एड़ी वाले जूते हैं।
सेल्फ्रेजेज के प्रवक्ता ने बताया कि पहले क्यूबा की एड़ियों को पसंद किया जाता था अब हर तरह के कपड़ों के साथ ऊँची एड़ी के जूतों को पसंद किया जा रहा है।
|