पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और तस्करों के बीच शनिवार तड़के गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी सहित पाँच लोगों की मौत हो गई।
टीवी चैनलों की रिपोर्टों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान से दलबंदिन क्षेत्र में प्रवेश कर रहे तस्करों को देखा और उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा। तस्करों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी गोलीबारी हुई।
गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी सहित पाँच लोग मारे गए। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात अर्द्धसैनिक बलों के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
|