फ्रांस की प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी की नग्न तस्वीर, डायने आर्बस की दुर्लभ तस्वीरों एवं अंसल एडम्स के भूदृश्यों की नीलामी यहाँ अगले सप्ताह होगी।
फोटोग्राफर माइकल कॉम्ते ने 1993 में ब्रूनी की नग्न तस्वीर उस वक्त खिंची थी जब वह मॉडलिंग की दुनिया में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही थी। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ इस वर्ष फरवरी में शादी रचाने के बाद से ब्रूनी की तस्वीरों की माँग बढ़ गई है।
ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगामी बृहस्पतिवार को होने वाली नीलामी में ब्रूनी की इस तस्वीर की बोली तीन हजार से चार हजार डॉलर के बीच लग सकती है।
जर्मनी के गर्ट एलफेरिंग द्वारा संग्रहीत 140 तस्वीरों की नीलामी होनी है, जिनमें ब्रूनी की तस्वीर के अलावा इरविन पेन, रिचर्ड एवेडन, हेलमट न्यूटन और पीटर बियर्ड जैसे नामी-गिरामी कलाकारों की कलाकृतियाँ भी शामिल है।
|