गायक जस्टिन टिंबरलेक और उनकी प्रेमिका ड्रयू बैरीमूर के प्रशंसकों को जानकर खुशी होगी कि उनकी यह पसंदीदा जोड़ी हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी है।
हाल ही में ‘टच’ नामक पत्रिका द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण में इस जोड़ी को लोगों के बीच सर्वाधिक पसंद की जाने वाली जोड़ी माना गया है। इसके बाद दूसरा स्थान अभिनेता टॉम क्रूज व अभिनेत्री केटी होम्स का है।
पिछली गर्मियों से करीब आए जस्टिन-ड्रयू के बारे में पब्लिकेशन के संपादक का मानना है कि सर्वेक्षण के आधार पर यह माना गया है कि जब से ये बैरीमूर और टिंबरलेक एक-दूसरे के करीब आए हैं, लोगों ने इन्हें विशेष प्यार दिया है।
सर्वेक्षण में टॉम व केटी के बाद तीसरे स्थान पर ऐशली सिंपसन और पीट वेंट्ज तथा चौथे स्थान पर निकोलेट शेरीडैन व माइकल बोल्टन हैं। वहीं पाँचवाँ स्थान ब्रूक बर्क और डेविड कार्वेट की जोड़ी को मिला है।
|