मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोटापे से डरती हैं मैडोना
पॉप संगीत की मलिका मानी जाने वाली गायिका मैडोनके प्रशंसकों को जानकर हैरानी होगी कि उनकी व्यस्त जीवनशैली की वजह उनका मोटापे को लेकर डर है।

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान मैडोना ने माना कि वे नहीं चाहती हैं कि इस उम्र में मोटी हो जाएँ, इसलिए दिन-रात परिश्रम करती हैं। वे मोटापे से बेहद डरती हैं और खुद को 49 वर्ष की उम्र में भी व्यस्त रखकर छरहरा बनाए रखना चाहती हैं।

कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को उन्होंने बताया कि मेरा अपनी बढ़ती हुई उम्र को जाहिर करने का कोई इरादा नहीं है और मुझे घर बैठकर मोटापे का शिकार नहीं होना।

उन्होंने कहा कि मुझे अभी बहुत सारे काम करना हैं। अपने व्यक्तित्व के लिए, बच्चों के लिए, अपने पति के लिए और समाज के लिए। मुझे अपनी व्यस्त जीवनशैली पर बेहद गर्व है और मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती हूँ।
और भी
आलस बना सकता है दिल का मरीज
ब्रिटेन में भारतीय फिल्मों की बहार
कैमरून का नया बसेरा
उग्रवादियों पर हमले रोकें- अल मालिकी
परमाणु हथियार चाहता है अल कायदा
अमेरिका ने भारत को किया सावधान