मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैमरून का नया बसेरा
ऐसा लगता है कि हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज लॉस एंजिल्स की चमक-दमक वाली जिंदगी से बेहद तंग हो चुकी हैं और जल्द ही न्यूयॉर्क में अपना बसेरा बसाने की तैयारी में हैं।

35 वर्षीय इस अभिनेत्री का मानना है कि लॉस एंजिल्स झूठी प्रसिद्धि चाहने वालों से भरा पड़ा है और अब उनका मन इस स्थान से ऊब चुका है। वे खुद को सितारों की इस दौड़ का हिस्सा नहीं बनाना चाहती हैं।

उन्होंने माना कि इस समय वे जीवन में निजता खोती जा रही हैं और इसके लिए उनके पास लॉस एंजिल्स छोड़ना ही एकमात्र रास्ता है।

उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार ही किया जाता है, जबकि लॉस एंजिल्स में ज्यादातर लोग बेहद अमीर बनने के लिए या फिर प्रसि‍द्धि पाने के लिए जुटे हुए हैं।
और भी
उग्रवादियों पर हमले रोकें- अल मालिकी
परमाणु हथियार चाहता है अल कायदा
अमेरिका ने भारत को किया सावधान
क्लिंटन दंपति ने 10.91 करोड़ डॉलर कमाए
ब्रिटेन में भारतीय रेस्तराँ संकट में
अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त