मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिकी सेना का एक विमान कतर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार चैनल अल जजीरा ने यह जानकारी दी, लेकिन उसने हताहतों के बारे में तत्काल कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई।

कतर से संचालित उपग्रह चैनल ने बताया कि बी-1 बमवर्षक विमान राजधानी दोहा से 35 किलोमीटर दक्षिण में रेगिस्तान में स्थित अल उदेद हवाई अड्डे पर उतरने के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

चैनल ने बताया कि चालक दल के सदस्यों को विमान में कुछ तकनीकी खराबी का अनुभव हुआ था। अमेरिकी सेना की तरफ से तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।
और भी
ओबामा को कॉर्टर का समर्थन
एटमी कार्यक्रम बंद नहीं होगा-ईरान
लिट्टे के अड्डे पर श्रीलंका का हमला
ज्यादा पीने से भारी नुकसान
इसराइली मंत्री के सहयोगी पर हमला
पाक में मिली बौद्धकालीन कलाकृतियाँ