मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एटमी कार्यक्रम बंद नहीं होगा-ईरान
ईरान के राष्ट्रपति ने परमाणु कार्यक्रम छोड़ने के एवज में भारी भरकम पैकेज की पश्चिमी देशों की पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया है।

जापान की समाचार एजेंसी क्योडो को दिए एक विशेष साक्षात्कार में ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान परमाणु संपन्न देश है और परमाणु कार्यक्रम छोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु तकनीक का उपयोग बिजली के उत्पादन में करेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा तेल एवं गैस का निर्यात कर सके।

अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार यूरोपीय देशों ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम छोड़ने के बदले में एक बड़े आर्थिक पैकेज की पेशकश की थी। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरेनियम संर्वधन छोड़ने की बात बीते जमाने की बात हो गई है। ईरान उस दौर से आगे निकल चुका है।

उन्होंने कहा कि परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे का राजनीतिकरण कर दिया गया है। दुनियाभर की कपंनियों को बिना झिझक ईरान में निवेश करना चाहिए।
और भी
लिट्टे के अड्डे पर श्रीलंका का हमला
ज्यादा पीने से भारी नुकसान
इसराइली मंत्री के सहयोगी पर हमला
पाक में मिली बौद्धकालीन कलाकृतियाँ
दिल टूट जाए तो...
इराक में आत्मघाती हमला, 9 मरे