मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लिट्टे के अड्डे पर श्रीलंका का हमला
श्रीलंकाई वायुसेना के लड़ाकू जेट विमानों ने शुक्रवार को उत्तरी श्रीलंका में लिट्टे के एक अड्डे पर हमला किया। उधर लिट्टे ने उत्तर पश्चिम में ऐतिहासिक मन्नार चर्च के पादरियों से स्थान खाली करने को कहा है।

वायुसेना के एक अधिकारी के मुताबिक लड़ाकू विमानों ने आज सुबह मुहामलाई के पुलोपलाई क्षेत्र में लिट्टे के एक प्रशिक्षण अड्डे पर बम फेंके। अधिकारी ने बताया कि पायलटों ने इस बात की पुष्टि की है कि बमबारी में प्रशिक्षण अड्डा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

वान्नी में रक्षा सूत्रों के अनुसार इसी बीच लिट्टे उग्रवादियों ने मन्नार चर्च के पादरियों को तत्काल प्रभाव से क्षेत्र खाली करने के लिए कहा है। सूत्र ने बताया कि पूर्व में लिट्टे ने चर्च के आस-पास के क्षेत्र में रह रहे नागरिकों को वहाँ से हटाने के लिए भारी मोर्टार और बंदूकों को लगा रखा था। रिपोर्ट बताती है कि पादरियों ने चर्च टूटने के डर से वहाँ से मूर्ति भी हटा ली और अनेक लोगों ने इलाके को छोड़ना शुरू कर दिया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस पवित्र क्षेत्र को युद्धरहित इलाका घोषित किया गया है और श्रीलंका की सेना पूरे इलाके में फैल चुकी है।
और भी
ज्यादा पीने से भारी नुकसान
इसराइली मंत्री के सहयोगी पर हमला
पाक में मिली बौद्धकालीन कलाकृतियाँ
दिल टूट जाए तो...
इराक में आत्मघाती हमला, 9 मरे
'सात विमानों को उड़ाने की थी तैयारी'