पश्चिमी एशिया के गाजा पट्टी में इसराइली के आतंरिक सुरक्षा मंत्री अवी दिच्चर के प्रमुख सहयोगी शुक्रवार को जानलेवा हमले में घायल हो गए।
चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि दिच्चर का प्रमुख सहयोगी कनाडा से आए यहुदियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर था जब उस पर हमला किया गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
हमले के समय दिच्चर भी घटनास्थल पर मौजूद थे लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
|