मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल टूट जाए तो...
भाषा
पहाड़ की चोटी से फिसलकर भी बुलंद हौसलों की बदौलत इनसान दोबारा खड़ा हो सकता है, लेकिन दिल टूट जाए तो रेत के घरौंदे के मानिंद सब कुछ बिखरने में जरा भी वक्त नहीं लगता।

दिल की दुनिया आबाद रहे तो इनसान हँसता-मुस्कराता रहे, लेकिन दिल टूटते ही जन्नत लगने वाली दुनिया अचानक दोजख में तब्दील हो जाती है। दिल का क्या है, जाने कब किस पर आ जाए। दूसरे का दिल जीतना तो आसान है, लेकिन खुद अपने दिल पर काबू पाना आम आदमी के बूते के बाहर की बात है। दिल टूटने पर सभी की जिंदगी उजाड़ हो जाती है, लेकिन इस मामले में मर्दों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

बात सिर्फ किताबी नहीं है। वैज्ञानिक आधार पर बहुत पहले यह साबित हो चुका है कि हमसफर की मौजूदगी और गैर मौजूदगी से दिलोदिमाग पर बेहद गहरा असर पड़ता है। अब एक नवीन अध्ययन से पता चला है कि मोहब्बत की जंग में अपना दिल तबाह कर चुका आदमी बहुत जल्दी हृदयाघात का शिकार हो जाता है।

ब्रिटेन के अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो हमसफर की जुदाई का गम औरत के मुकाबले आदमी को ज्यादा सालता है। इतना ही नहीं ऐसे मामलों में मौत आदमी का ज्यादा आलिंगन करती है। टूटे दिल की वजह से औरत के बनिस्वत आदमी के मारे जाने की आशंका छह गुना अधिक होती है।

लंदन स्थित कास्स बिजनेस स्कूल के अनुसंधानकर्ता डॉक्टर स्प्रीयू के अध्ययन से पता चलता है कि बोकन हार्ट सिंड्रोम जैसी चीज का भी वाकई कोई वजूद है।

वे कहते हैं कि दिलबर की जुदाई से जीवन पर गहरा असर पड़ता है, लेकिन अब पता चला कि जुदाई का सीधा संबंध जिंदगी और मौत से है। ऐसे मामलों में मौत जल्दी आती है।

बहरहाल एक अच्छी बात यह है कि अनुसंधान के मुताबिक जुदाई के बाद पहला एक साल किसी तरह गुजर जाए तो हृदयाघात की आशंका रफ्ता-रफ्ता कम होती जाती है, लेकिन वह एक साल गुजारना क्या वाकई आसान होता है।

ये हवा में कही गई कोरी बात नहीं है। इस नतीजे पर पहुँचने के लिए 11454 लोगों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि गम-ए-जुदाई में अधिक पुरुष चल बसे जबकि महिलाओं की संख्या कम थी। मौत की वजह हृदयाघात थी।

ब्रिटिश मीडिया ने डॉक्टर स्प्रीयू के हवाले से लिखा है कि इससे पता चलता है कि बोकन हार्ट सिंड्रोम औरत के मुकाबले आदमी पर कहीं ज्यादा असर करता है। लिहाजा आप किसी की राह तक रहे हैं और उसकी वफा पर आपको भरोसा नहीं है तो बेहतर होगा कि इससे पहले कि आपका दिल की धड़कनें थम जाएँ, उसका इंतजार करना बंद कर दें।
और भी
इराक में आत्मघाती हमला, 9 मरे
'सात विमानों को उड़ाने की थी तैयारी'
शेख हसीना अदालत में बीमार
अरब देशों में भी महँगाई की मार
पीपीपी मुशर्रफ को बचाने की कोशिश में
खुद में बदलाव चाहती हैं मेडोना